कुशीनगर, अप्रैल 21 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। जिले की दो टीमों ने अनाधिकृत व अनफिट स्कूली वाहनों व स्कूली बच्चों को ले जाने वाले अन्य वाहनों तथा मॉडिफाइड साइलेंसर आदि वाहनों के खिलाफ शासन के निर्देश पर लगातार विशेष अभियान चला रही हैं। इसमें कुल 60 वाहनों की जांच की गई। इनमें 32 वाहनों का चालान कर 2.61 लाख रूपये का जुर्माना लगाया गया तथा तीन बिना परमिट चलने वाली स्कूल वाहनों को सीज कर विभिन्न थानों में बंद कराया गया।सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मोहम्मद अजीम के नेतृत्व में टीम ने कसया व पडरौना तथा पीटीओ बलवंत सिंह के नेतृत्व में हाटा, कप्तानगंज, रामकोला, खड्डा आदि क्षेत्रों में सोमवार को विशेष अभियान चलाया गया। यह भी पढ़ें- तीन सौ विद्यालय सिर्फ 43 ने दिया वाहनों का फिटनेस इसमें कुल 60 वाहनों की जांच की गई तथा 32 वाहनों का चालान किया गया।...