प्राइवेट लाइनमैन की मौत मामले में एसएसओ के खिलाफ केस दर्ज
मऊ, अगस्त 29 -- चिरैयाकोट, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर के युसुफाबाद वार्ड में शुक्रवार की शाम 11 हजार वोल्टेज के बिजली तार की चपेट में आने से प्राइवेट लाइनमैन की मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक के पिता सर्फराज की तहरीर पर विद्युत उपकेन्द्र पर तैनात एसएसओ रवि चौहान के विरुद्ध के पुलिस ने संबंधित धाराओं मे एफआईआर दर्ज की है। इधर घटना के बाद से आरोपी छुट्टी लेकर फरार है। बता दें कि चिरैयाकोट नगर के युसुफाबाद वार्ड निवासी 28 वर्षीय तारिक अजीज पुत्र सरफराज अंसारी प्राइवेट लाइनमैन है। शुक्रवार की शाम टेलिफोन एक्सचेंज के समीप शटडाउन लेकर 11 हजार वोल्टेज लाईन के फाल्ट को बना रहा था। इस दौरान विद्युत उप केन्द्र पर तैनात कर्मी द्वारा लाईन चालू कर दी गई। जिसकी चपेट में आकर प्राइवेट लाइनमैन की मौके पर ही झुलसकर मौत हो गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.