नई दिल्ली, अगस्त 22 -- Bank holiday today: अगर आप अपने काम के लिए बैंक ब्रांच जा रहे हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल, आज यानी 22 अगस्त को देश भर के सभी प्राइवेट और सरकारी बैंक बंद रहेंगे। आइए जान लेते हैं कि आखिर इसकी वजह क्या है? दरअसल, 22 अगस्त को महीने का चौथा शनिवार है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के नियमों के अनुसार, सभी शेड्यूल्ड और नॉन-शेड्यूल्ड बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार और सभी रविवार को बंद रहते हैं। इसलिए, इन दिनों ग्राहक बैंक ब्रांच में जाकर बैंकिंग सेवाओं का लाभ नहीं उठा सकते हैं। राष्ट्रीय, धार्मिक और क्षेत्रीय छुट्टियों पर भी बैंक का कामकाज बंद रहता है। हालांकि राज्यों के हिसाब से इन छुट्टियों की लिस्ट अलग-अलग हो सकती है। इसके अलावा, सरकारी छुट्टियों पर पूरे देश में बैंक ब्रांच बंद रहती हैं। उदाहरण के ...