मधुबनी, मई 4 -- मधुबनी,हिन्दुस्तान टीम। प्राइवेट बस स्टैंड में कीचड़ से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। हल्की बारिश में पूरा बस स्टैंड कीचड़मय हो जाता है। इससे बस पकड़ने आने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही है। मालगोदाम रोड में बस लगाने पर जाम लगता है। जिला प्रशासन की उदासीनता से यात्रियों की परेशानी बढ़ती जा रही है। बस चालक और कंडक्टर भी कीचड़ से परेशान हैं। प्राइवेट बस स्टैंड मधुबनी से हर दिन विभिन्न जगहों के लिए सौ से अधिक बसें खुलती है। लेकिन सुविधा के नाम पर कुछ नहीं है।

सुविधाओं का अभाव मालगोदाम रोड स्थित प्राइवेट बस स्टैंड में चिलचिलाती धूप से बचने को न यात्री शेड है न पेयजल की कोई सुविधा। यात्री शेड नहीं होने से यात्रियों को तपती धूप में इंतजार करने की मजबूरी है। पीने के पानी की कमी, शीतल पेयजल की व्यवस्था भी नहीं है। मधुबनी प्राइवेट ब...