बांका, मार्च 25 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। बांका प्राइवेट बस स्टैंड पर महज एक दिन की बारिश ने व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। बीते शनिवार को शहर में हुए वर्षा के कारण बस स्टैंड के प्रवेश द्वार पर पानी और कीचड़ जमा हो जाने से यात्रियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि जल निकासी की कोई ठोस व्यवस्था नहीं होने के कारण हल्की बारिश में ही स्टैंड का मुख्य द्वार दलदल में तब्दील हो जाता है। नतीजतन बस पकड़ने के लिए आने-जाने वाले यात्रियों को गंदे पानी और कीचड़ से होकर गुजरना पड़ रहा है। खासकर बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चों को अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। कई यात्रियों ने बताया कि, फिसलन के कारण गिरने का डर बना रहता है, जिससे छोटी-बड़ी दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह समस्या नई नहीं है। हर वर्ष बरसात के मौसम में ...