दुमका, जून 13 -- दुमका, प्रतिनिधि।दुमका के प्राइवेट बस पड़ाव के पास से एक 54 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति के शव को बरामद किया गया है। शव की पहचान मसलिया थाना अन्तर्गत तिलाबाद गांव निवासी शंभू साधु के रूप में हुई है। नगर थाना की पुलिस ने शव को बस पड़ाव से उठाकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। नगर थाना की पुलिस ने बताया कि उक्त अधेड़ व्यक्ति को शराब पीने की लत लगी हुई थी। वह शराब के नशे में बस पड़ाव के पास के नाले में गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...