कन्नौज, मई 5 -- इंदरगढ़-तालग्राम मार्ग पर मंगलवार शाम एक प्राइवेट बस की टक्कर से बाइक सवार किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि किसान हेलमेट लगाए हुए था। जिससे बड़ी चोट से बचाव हो सका। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के लालसहायपुरवा गांव निवासी संतोष कुमार (45) मंगलवार शाम करीब सात बजे इंदरगढ़ बाजार से खरीदारी कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह ताहपुर स्थित ईशन नदी पुल के पास पहुंचे। तभी बेला की ओर जा रही एक तेज रफ्तार निजी बस ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि संतोष कुमार बाइक समेत सड़क पर दूर जा गिरे और घायल हो गए। यह भी पढ़ें- बाइक की टक्कर से साइकिल सवार घायल, कार्रवाई की मांग घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। मौके पर प...