हरदोई, मार्च 20 -- हरपालपुर। कटरा बिल्हौर हाईवे पर प्राइवेट बस और कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार ठेकेदार की मौत हो गई है, जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं। शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे हरपालपुर से फर्रुखाबाद एक निजी बस सवारियां लेकर जा रही थी। तभी सामने से आ रही एक कार की कटरा बिल्हौर हाईवे पर सतौथा गांव के सामने गंगा एक्सप्रेस-वे पुलिया के पास बस से टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों वाहन सड़क से नीचे उतर गए। कार में सवार अमित कुमार, संजय कुमार निवासी रारा थाना हरियावां और दनियालगंज थाना कोतवाली देहात निवासी विवेक कुमार घायल हो गए हैं। गंभीर घायल संजय कुमार को मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर कर दिया गया। कुछ देर बाद घायल राधा नगर हरदोई निवासी ठेकेदार रक्षविजय सिंह उर्फ बागी की मौत हो गई है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.