हमीरपुर, मार्च 21 -- राठ, संवाददाता। कस्बे के एक विवाह घर में प्राइवेट बस यूनियन की बैठक हुई। जिसमें बस मालिकों को गांव से मुख्यालय तक मुख्यमंत्री ग्रामीण परिवहन सेवा के अंतर्गत प्राइवेट बसों के संचालन के बारे में जानकारी दी गई। बैठक में एआरएम आरपी साहू ने बताया कि इन बसों को परमिट की आवश्यकता नहीं होगी। बस संचालक मासिक शुल्क जमा कर बसों का संचालन कर सकेंगे। योजना का उद्देश्य गांवों को ब्लाक, तहसील व जिला मुख्यालय से जोड़ना और यातायात सुलभ कराना है। गांव से बसों का संचालन मुख्यालय के लिए होगा। वहीं रात्रि में बस उसी गांव में पहुंचेगी और रात्रि विश्राम होगा। एआरएम ने बताया कि बस 8 साल से अधिक पुरानी व 8 मीटर से ज्यादा लंबी नहीं होनी चाहिए। सीटिंग क्षमता 15 से 28 के बीच मान्य होगी। इन बसों को परमिट की आवश्यकता नहीं होगी और यह परिवहन निगम के ...