प्राइवेट बस उठा ले रही सवारी, परिवहन निगम को रहा नुकसान, बीएमएस ने उठाया मुद्दा
बस्ती, जुलाई 27 -- बस्ती, निज संवाददाता। भारतीय मजदूर संघ शाखा बस्ती की मासिक बैठक रोडवेज परिसर में हुई। इसमें संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान को गति देने तथा परिवहन और स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की गई। समस्याओं के समाधान के लिए डीएम और सीएमओ को ज्ञापन सौंपने का प्रस्ताव पारित हुआ। विभाग प्रमुख अशोक सिंह ने कहा कि संगठन कर्मचारियों की समस्याओं को मजबूती से उठाता रहेगा। उन्होंने अवैध डग्गामार वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई कर रोडवेज निगम को हो रहे आर्थिक नुकसान को रोकने की मांग की। संरक्षक उमेश चन्द्र मिश्र ने कर्मचारियों की लंबित समस्याओं के समयबद्ध समाधान पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने सदस्यता अभियान को प्राथमिकता बताया। इस दौरान ज्ञानती सिंह, सचिन गौरव श्रीवास्तव, अनीता चौधरी, निरंकुश शुक्ला, राघवेंद्र सिंह, रविन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.