नई दिल्ली, जून 3 -- गर्मियों के मौसम में पसीने की वजह से शरीर के कुछ हिस्सों में खुजली और रैशेज की समस्या होना आम बात है। गर्दन के पीछे, बगल या प्राइवेट पार्ट के आसपास अक्सर तेज खुजली होने लगती है। शुरुआत में यह सामान्य लगती है, लेकिन कई बार बढ़कर दाद-खाज का रूप ले लेती है, जिससे छुटकारा पाना आसान नहीं होता। प्राइवेट पार्ट के आसपास दाद-खाज होने पर न सिर्फ खुजली की वजह से असहज महसूस होता है, बल्कि कपड़े पहनने पर जलन और चुभन की समस्या भी होने लगती है। इससे राहत पाने के लिए लोग कई तरह की महंगी क्रीम और पाउडर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कई बार इनका असर लंबे समय तक नहीं टिकता। अगर आप भी प्राइवेट पार्ट के आसपास होने वाली खुजली और दाद-खाज से परेशान हैं, तो आयुर्वेदिक डॉक्टर सलीम जैदी से जानिए इससे राहत पाने के 3 असरदार तरीके।क्यों होती है दाद-खा...