नई दिल्ली, जुलाई 19 -- देश के करोड़ों कर्मचारियों, गिग वर्कर्स और असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए आने वाले समय में पेंशन व्यवस्था पूरी तरह बदल सकती है। केंद्र सरकार EPFO 3.0 के तहत एक नई फ्लेक्सिबल योगदान आधारित (Contributory) पेंशन स्कीम लाने की तैयारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह योजना मौजूदा EPS (Employees' Pension Scheme) से कहीं अधिक व्यापक होगी और इसका फायदा केवल संगठित क्षेत्र के कर्मचारियों तक सीमित नहीं रहेगा। प्रस्तावित योजना में असंगठित क्षेत्र के श्रमिक, गिग और प्लेटफॉर्म वर्कर्स (जैसे डिलीवरी पार्टनर, कैब ड्राइवर), फ्रीलांसर और अधिक वेतन पाने वाले कर्मचारी भी शामिल हो सकते हैं, जो फिलहाल EPS के दायरे से बाहर हैं। यह भी पढ़ें- EPFO ने शुरू किया PF खाते में 8.25% ब्याज जमा करना, ऐसे चेक करें अकाउंट ...