हमीरपुर, जून 17 -- बिवांर, संवाददाता। दो दिन से बुखार से ग्रसित युवती की प्राइवेट डॉक्टर के इलाज से मौत हो गई। युवती की 6 जुलाई को शादी होने वाली थी। आक्रोशित परिजन इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव लेकर डॉक्टर के आवास के बाहर तीन घंटे तक हंगामा करते रहे। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। बिवांर के जल्ला-महेरा मोड़ स्थित डेरा में अपने मामा के घर पर चरखारी (महोबा) के हटवारा मोहल्ले की 20 वर्षीय शिवानी उर्फ गुड़िया पुत्री मुन्ना प्रजापति बचपन से ही रह रही थी। दो दिन से शिवानी बुखार से पीड़ित थी। मंगलवार शाम अपने पिता मुन्ना के साथ बिवांर के उदयभान नगर में एक निजी क्लीनिक में उपचार कराने पहुंची थी। आराम मिलने पर घर वापस चली गई। बुधवार तड़के तीन बजे शिवानी को उल्टी-दस्त की श...