देवघर, दिसम्बर 18 -- देवघर, प्रतिनिधि। नगर के पुरनदाहा मोहल्ला अवस्थित एक प्राइवेट क्लीनिक में महिला के साथ अभद्र व्यवहार और गाली-ग्लौज किया गया है। 35 वर्षीया महिला नगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी है। उनके द्वारा थाना में दिए आवेदन में बताया कि अपने परिवार के किसी सदस्य का इलाज कराने के लिए उक्त क्लीनिक गई थी। क्लीनिक में मरीज का समुचित इलाज नहीं किया गया, जिस कारण संचालक से इलाज के संबंध में पूछताछ की। इसपर संचालक ने महिला के साथ अभद्र व्यवहार किया और गाली-ग्लौज करते हुए मारपीट का प्रयास किया। घटना से महिला काफी भयभीत और आहत हुई। पीड़ित महिला ने बताया कि क्लीनिक में मौजूद अन्य लोग भी घटना को देख रहे थे, लेकिन किसी ने तत्काल हस्तक्षेप नहीं किया। महिला ने थाने में आवेदन देकर आरोपित संचालक के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.