कानपुर, अप्रैल 28 -- कानपुर दक्षिण। बर्रा आठ स्थित सब्जी मंडी चौराहे के पास सीवरलाइन डाल रही प्राइवेट कंपनी ने लापरवाही से कार्य करते हुए पानी की मुख्य लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके चलते 1.5 लाख लोगों के सामने जल संकट खड़ा हो गया। वहीं देर शाम तक कंपनी के कर्मचारी लाइन दुरुस्त करने में लगे रहे। बर्रा 8 सब्जी मंडी चौराहे पर अमृत योजना के तहत प्राइवेट कंपनी एलसी गहरी सीवर लाइन डाल रही है। इस दौरान की जा रही खुदाई से पानी की मुख्य पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसके चलते बर्रा विश्वबैंक के डी ब्लॉक, ई ब्लॉक, एच ब्लॉक, एच-1 ब्लॉक, एचआईजी कालोनी, बर्रा 8 ए ब्लॉक, बी ब्लॉक और वार्ड-9 के सी ब्लॉक, डी ब्लॉक, ई ब्लॉक, ई-1 ब्लॉक, एफ ब्लॉक, एफ-1 ब्लॉक की जलापूर्ति व्यवस्था ठप हो गई। यह भी पढ़ें- वाटर सप्लाई पाइप लाइन के जाम होने से नल-जल योजना ठप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.