फिरोजाबाद, मार्च 12 -- थाना उत्तर के मोहल्ला आर्य नगर पजाबा स्थित एक अस्पताल में उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई। मौत से गुस्साए परिजनों ने जमकर हंगामा कर तोड़फोड़ की। शीशे और फर्नीचर को तोड़ दिया। थाना खैरगढ़ क्षेत्र के गांव पड़रिया निवासी 27 वर्षीय गोविंद पुत्र भूपसिंह बीमार चल रहा था। उसके फेफड़ों में पानी भर गया था। परिजन उसे उपचार के लिए 6 मार्च को आर्य नगर स्थित शांति नर्सिंग होम में लेकर आए। परिजनों का कहना है कि वहां उसे नली डालकर पानी निकाला। उसका वहां पर उपचार चल रहा था। उसने बुधवार की रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उसकी मौत की पुष्टि होते ही परिजन आक्रोशित हो गए। गुस्साए परिजनों जमकर हंगामा किया। उन लोगों ने पत्थर फेंके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.