मिर्जापुर, मई 16 -- मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के लोहिया तालाब स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में शनिवार को महिला की मौत हो गई। परिजनों ने डाक्टरों पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संतनगर थाना क्षेत्र के सहरसा गांव निवासी 58 वर्षीय चमेली देवी की तीन दिन पूर्व तबीयत खराब हो गई। परिजन उन्हें लेकर कटरा कोतवाली क्षेत्र के लोहिया तालाब स्थित रामकृष्ण मिशन अस्पताल में लेकर पहुंचे। यहां तीन दिनों से महिला का उपचार चल रहा था। शनिवार को महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत से परिजन आक्रोशित हो गए और अस्पताल परिसर में ही हंगामा करने लगे। अस्पताल के डाक्टर पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया। मरीज तीनों दिनों से भर्ती थी।...