एटा, मई 20 -- निजी अस्पताल में काम करने वाली युवती के साथ छेड़खानी कर दी। बात न मानने पर बच्चों को मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता ने आरोपी के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली नगर के एक मोहल्ला निवासी पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि निधौली रोड पर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में सफाई करने का कार्य करती है। आरोप है कि पास में ही मनीष यादव उर्फ रिंकू पेन्ट की दुकान चलाता है जो श्रृंगार नगर गली नंबर तीन के सामने रहते है। आरोप है कि जब भी वह अस्पताल में काम करने जाती है। पीड़िता के साथ अश्लील हरकतें, अश्लील इशारे, अश्लील कमेंट करता है। गलत टिप्पणी भी करता है। गंदे इशारे करता है। 18 मई को पीड़िता से अस्पताल से निकलकर अपने घर की तरफ जा रही थी। रिंकू ने पीछे से आवाज दी और बात न मानने पर बच्चों को जान से मारने की धमकी दी है। कोतवाल...