बांका, मार्च 20 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। गुरुवार को शहर के एक निजी अस्पताल "सिटी हॉस्पिटल" में कथित लापरवाही और गलत इलाज के चलते सात माह की मासूम बच्ची की मौत की मौत हो गई। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृत बच्ची की पहचान आद्या झा के रूप में हुई है, जो भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र के गोसाईदासपुर निवासी बासुदेव झा की पुत्री थी। परिजनों के अनुसार, गुरुवार को सुबह करीब 11 बजे बच्ची को वायरल फीवर की शिकायत होने पर उक्त हॉस्पिटल में इलाज के लिए लाया गया था। अस्पताल में डॉक्टर द्वारा बच्ची को ढाई एमएल की एक सुई दी गई और थोड़ी देर बाद उसे घर वापस भेज दिया गया। परिजनों का आरोप है कि, अस्पताल प्रबंधन ने बच्ची की स्थिति को गंभीरता से नहीं लिया और जल्दबाजी में छुट्टी दे दी। जबकि घर पहुंचने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.