सीतापुर, अप्रैल 3 -- अटरिया, संवाददाता। कस्बा निवासी एक महिला की लखनऊ में उपचार के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। पीड़ित परिवार ने सिधौली के एक प्राइवेट अस्पताल पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। अटरिया कस्बा निवासी विवेक शुक्ला की पत्नी मानसी शुक्ला (25) जो चार माह से गर्भवती थी। बीते 28 मार्च को तबीयत बिगड़ने पर विवेक अपनी पत्नी को सिधौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां उपचार के दौरान हालत बिगड़ी तो सीएचसी अस्पताल परिसर में खड़ी एक आशा ने उसे सिधौली कस्बे के डाक बंगला स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज करने की सलाह दी। ऐसे में वह विवेक शुक्ला निजी अस्पताल पहुंचा, जहां उसने अपनी पत्नी का इलाज करवाया। आरोप है कि चार माह से गर्भपात की सफ़ाई के दौरान महिला की हालत बिगड़ी और चिकित्सकों ने लखनऊ में इलाज करने ...