देहरादून, फरवरी 18 -- विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष और जीएनवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि अधिकांश नामी प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों से लूट-खसोट, इलाज में लापरवाही व मृत मरीजों से इलाज के नाम पर लूट- खसोट आम बात हो गई है। जिस पर अंकुश लगाना बहुत जरूरी हो गया है। सरकार को इस संबंध में पुलिस अधिकारियों व चिकित्सकों का संयुक्त विजिलेंस सेल गठन करना चाहिए। जो सिर्फ आईसीयू, वेंटीलेटर में भर्ती मरीजों व अन्य आपात स्थिति में मरीजों की पड़ताल कर सके। मरीजों की वास्तविक स्थिति का आकलन कर सके। इससे न सिर्फ मरीजों को राहत मिलेगी बल्कि आयुष्मान/ गोल्डन कार्ड इत्यादि के नाम पर हो रही लूट पर भी अंकुश लगेगा और नगद इलाज करने वाले मरीजों को भी राहत मिलेगी। इसके साथ-साथ जिस तरह से सरकारी अस्पताल सिर्फ औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.