नई दिल्ली, अप्रैल 21 -- प्राइम वीडियो पर एक कन्नड़ फिल्म सेकंड केस ऑफ सीताराम ने सभी को हैरान किया है हुआ है। एक जबरदस्त क्राइम थ्रिलर फिल्म जिसमें एक साइको किलर एक के बाद एक मर्डर कर रहा है लेकिन किसी को नहीं पता कि वो कौन है। जैसे-जैसे फिल्म की कहानी आगे बढ़ती है कई किरदारों की परते अपने आप खुलती जाती है। साल 2021 में सीताराम बिनॉय केस नंबर 18 रिलीज हुई थी और अब सेकंड केस ऑफ सीताराम छाया हुआ हुआ है। इस फिल्म को देखने के बाद आपका दिमाग घूम जाएगा। IMDb पर इस फिल्म को 6।8 की रेटिंग मिली है।सस्पेंस से भरी कहानी फिल्म की कहानी एक मर्डर के साथ शुरू होती है। इस डेड बॉडी को देखने के बाद पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर के भी होश उड़ जाते हैं। तभी एंट्री होती है पुलिस ऑफिस सीताराम की। सीताराम पर दबाव होता है कि उसे इस किलर को जल्दी पकड़ना है। इसके बाद व...