लखनऊ, दिसम्बर 29 -- लखनऊ। प्राइमरी स्कूल अब 15 जनवरी को खुलेंगे। बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से प्राइमरी स्कूलों में 31 दिसम्बर से 14 जनवरी तक शीतकालीन और गर्मियों में 15 दिन का अवकाश निर्धारित है। इसके चलते प्राइमरी स्कूलों में 14 जनवरी तक छुट्टी रहेगी। इस दौरान बच्चों के साथ शिक्षकों की भी छुट्टी रहेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश भर में शीतलहर व कड़ाके की सर्दी के चलते 29 दिसम्बर से एक जनवरी तक पहली से 12 वीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.