लखनऊ, जुलाई 20 -- उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने 31 मार्च को सेवानिवृत्त होने वाले 77 शिक्षकों को सम्मानित किया। रविवार को काकोरी के कंपोजिट विद्यालय भरोसा में आयोजित सम्मान समरोह में उपनिदेशक माध्यमिक पीएन सिंह एवं एडी बेसिक श्याम किशोर तिवारी, बीएसए विपिन कुमार एवं वित्त एवं लेखाधिकारी निलोत्तम चौबे ने शिक्षकों को अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह, रामायण और कुरान भेंट कर पुरस्कृत किया। समारोह में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। अतिथियों ने शिक्षकों के राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान की सराहना की और उनके सुखद भविष्य की कामना की। इस मौके पर शिक्षक संघ के प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष सुधांशु मोहन,जिला मंत्री वीरेंद्र सिंह,प्रांतीय मंत्री वंदना सक्सेना, जिला कोषाध्यक्ष फहीम बेग, विभिन्न ब्लॉकों के अध्यक्ष, मंत्...