बोकारो, जून 18 -- भीषण गर्मी के बीच प्राथमिक विद्यालय कनफट्टा में पेयजल की व्यवस्था नहीं होने से छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालय परिसर में चापाकल नहीं होने के कारण बच्चों को पानी पीने के लिए गांव के बीच स्थित सरकारी चापाकल पर निर्भर रहना पड़ता है। इससे उनकी पढ़ाई और स्वास्थ्य दोनों प्रभावित हो रहे हैं। विद्यालय में कक्षा एक से पांच तक कुल 71 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। गर्मी के दिनों में बच्चों को प्यास लगने पर स्कूल से बाहर जाकर पानी लाना पड़ता है। गांव में मौजूद एकमात्र सरकारी चापाकल पर हमेशा ग्रामीणों की भीड़ लगी रहती है, जिससे बच्चों को काफी इंतजार करना पड़ता है। विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका सुनीता कुमारी ने बताया कि स्कूल में चापाकल या पानी की टंकी लगाने की मांग को लेकर कई बार विभाग को पत्र भ...