गाज़ियाबाद, अप्रैल 17 -- गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। स्कूली वाहनों के सत्यापन का काम पूरा होने का नाम ही नहीं ले रहा। निजी स्कूलों के बाद अब प्राथमिक स्कूलों को अपने यहां के वाहनों का ब्यौरा आरटीओ विभाग को देना होगा। अगर प्राइमरी स्कूलों में कोई वाहन संचालित नहीं है तो विभागीय अधिकारी को शपथ पत्र देना होगा।परिवहन विभाग ने एक तारीख से 15 अप्रैल तक चले स्कूली वाहनों के सत्यापन का कार्य शत प्रतिशत पूरा कर लिया है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार कुल 1967 स्कूली वाहनों को यूपी इंटिग्रेटेड स्कूल व्हीकल मैनेजमेंट पोर्टल (यूपी-आईएसवीएमपी) पर ऑनलाइन किया गया और सभी वाहनों का भौतिक और तकनीकी सत्यापन पूरा किया गया। यह भी पढ़ें- 4831 स्कूलों के साथ 919 वाहन पोर्टल पर हुए दर्ज लेकिन इसके बाद भी संभागीय परिवहन विभाग का पीछा नहीं छूटा है। आरटीओ विभाग को अब गैर ...