लखनऊ, मार्च 15 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाताप्राइमरी स्कूलों में कक्षा एक से आठ तक के छात्र-छात्राओं की वार्षिक परीक्षा सोमवार से शुरू हो रही हैं। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे और दूसरी पाली दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे के बीच होंगी। 16 मार्च को पहली पाली में गणित और दूसरी पाली में अंग्रेजी और हिंदी का प्रश्न पत्र होगा। हर विषय की परीक्षा 50 अंक की होगी। वार्षिक परीक्षाएं 20 मार्च तक चलेंगी। हालांकि 17 मार्च को कक्षा पांच में गणित और सामाजिक विषय व कक्षा आठ में गणित और विज्ञान विषय की परीक्षा अब 24 मार्च को होगी।बीएसए विपिन कुमार ने बताया कि बीआरसी की मदद से सभी स्कूलों के प्रश्न पत्र मुहैया कराये जा चुके हैं। स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया है परीक्षा पूरी पारदर्शिता और शुचिता के साथ कराएं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.