लखनऊ, अप्रैल 20 -- लखनऊ। शिक्षकों ने भीषण गर्मी के चलते प्राइमरी स्कूलों के समय में बदलाव की मांग तेज कर दी है। एआरपी एसोशिएशन लखनऊ के जिला अध्यक्ष हरि शंकर राठौर ने बीएसए को पत्र भेज कर स्कूल का समय सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक करने की मांग की है। उनका कहना है कि कई दिनों से बढ़ती गर्मी के कारण बच्चे बेहाल हो रहे हैं। दोपहर दो बजे छुट्टी के बाद विद्यालय से बच्चों के घर वापस जाना तेज धूप में जोखिम भरा हो सकता है। विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति पर भी गहरा असर पड़ रहा है। कई जिलों में स्कूल का समय परिवर्तन किया जा चुका है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी के चलते बदला स्कूलों का समय लखनऊ में भी समय बदलाव किया जाए। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी को देखते हुए विद्यालय समय परिवर्तन की मांग यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी को देखते हुए विद्यालय समय परिवर्तन की मांग...