प्रमुख संवाददाता, जुलाई 8 -- UP Primary Teachers Transfer News : उत्तर प्रदेश के परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों के छह हजार शिक्षकों को तबादले का इंतजार है। दिव्यांग, गंभीर रोगी और दंपत्ति शिक्षकों ने अंतर्जनपदीय स्थानांतरण के लिए आवेदन किया था। दंपत्ति शिक्षकों के तो 11 साल बाद एक जिले से दूसरे जिले में ट्रांसफर किए जाने हैं। तबादला लिस्ट जारी न होने से शिक्षक मायूस हैं। परिषदीय स्कूलों के जिन शिक्षकों ने स्थानांतरण के लिए आवेदन किया है, अब वह तबादला सूची जारी न होने से परेशान हैं। स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों के बाद फिर से पढ़ाई शुरू हो गई है और अब तक स्थानांतरण को लेकर कोई निर्णय नहीं हुआ। तबादला सूची तैयार रखी है लेकिन वह जारी नहीं हो पा रही। स्कूल चलो अभियान के साथ-साथ विद्यालयों में छात्र संख्या बढ़ाने के लिए गतिविधिय...