लखनऊ, मार्च 31 -- शहर के प्राइमरी और माध्यमिक स्कूलों में बुधवार से नये सत्र का आगाज होगा। प्राइमरी स्कूल सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक और माध्यमिक स्कूल सुबह 7:30 से दोपहर 1:30 बजे तक संचालित होंगे। यह नियम सरकारी और मान्यता प्राप्त सभी स्कूलों पर लागू होगा। माध्यमिक स्कूलों में वार्षिक परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिये गए हैं। वहीं कई प्राइमरी स्कूलों में बुधवार को वार्षिकोत्सव आयोजित कर बच्चों को रिपोर्ट कार्ड दिए जाएंगे। स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने अभिभावकों को आमंत्रित किया है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट को छोड़कर अन्य सभी कक्षाओं के बच्चे बुधवार से अगली कक्षा में नामांकन के साथ पढ़ाई शुरू करेंगे। डीआईओएस राकेश कुमार ने माध्यमिक स्कूलों और बीएसए विपिन कुमार ने प्राइमरी स्कूलों को जारी निर्देश में नया सत्र बुधवार से शुरू करने के आदेश दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.