देहरादून, दिसम्बर 12 -- प्रांतीय होम्योपैथिक चिकित्सा सेवा संघ का द्विवर्षीय अधिवेशन शुक्रवार को ऑफिसर्स ट्रांजिट हॉस्टल में सम्पन्न हुआ। इसमें अध्यक्ष पद पर डॉ विनोद शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी डॉ अमित राज नेगी को 40 मतों से हराया। महासचिव पद पर डॉ मीनाक्षी शर्मा ने डॉ अमित सिंह को 47 मतों से पराजित किया। कोषाध्यक्ष पद पर डॉ. डिम्पल रावत ने डॉ संदीप कुमार को 41 वोटों से हराया। उपाध्यक्ष पद पर डॉ नवीन पांक्ति, सचिव पद पर डॉ रुषमा आर्या,सह कोषाध्यक्ष पद पर डॉ फुलमिशा खातून,संगठन मंत्री डॉ वीरेंद्र रावत,प्रचार प्रसार मंत्री डॉ अरुण कुमार पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए।चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।चुनाव अधिकारी एलोपैथिक विभाग के डॉक्टर नरेश नपलच्याल थे तथा चुनाव संचालन समिति में डॉ केके उनियाल डीएचएमओ एवं डॉ सरिता जोशी जिला होम्...