कौशाम्बी, अप्रैल 5 -- प्रयागराज के अलोपीबाग में रविवार को आयोजित बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रांतीय सम्मेलन में जिले के 240 उत्कृष्ट एवं 18 सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया। यह आयोजन शिक्षा के क्षेत्र में समर्पण, अनुशासन और उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक बना। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. मानसिंह यादव, संदीप पटेल एवं डॉ. महेंद्र कुमार यादव ने किया। इस दौरान पूरे सभागार में शिक्षा और संस्कार की गरिमा दिखी। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक समाज की रीढ़ होते हैं। वह न केवल ज्ञान का प्रसार करते हैं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में भी उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। संगठन शिक्षकों के सम्मान, अधिकार और हितों के लिए निरंतर प्रयासरत है। सम्मेलन के दौरान शिक्षकों ने अपने अनुभ...