प्रांतीय संस्कृति महोत्सव में चतरा के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
चतरा, अक्टूबर 6 -- चतरा, प्रतिनिधि। विद्या भारती, झारखंड की ओर से 4 एवं 5 अक्टूबर को लोहरदगा स्थित शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित प्रांतीय संस्कृति महोत्सव-2026 में इंदुमती टिबड़ेवाल सरस्वती विद्या मंदिर, दीभा, चतरा के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कथा-कथन बाल वर्ग में कक्षा आठवीं 'ब' के छात्र आर्यन वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं आशु भाषण किशोर वर्ग में कक्षा नौवीं 'स' की छात्रा आराध्या कुमारी ने तृतीय पुरस्कार हासिल किया। आर्यन वर्मा अब आगामी क्षेत्रीय संस्कृति महोत्सव में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। मंगलवार को विद्यालय की वंदना सभा में प्राचार्य रमेश कुमार सिंह ने दोनों प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: कुम्हारटोली के छात्र व शिक्षक हुए सम्मानित उन्होंने प्रमाण-पत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.