प्रांतीय शतरंज एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता में नैनीताल ओवरऑल चैंपियन
हल्द्वानी, मई 29 -- नैनीताल। पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार में आयोजित तीन दिवसीय प्रांतीय शतरंज एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन हो गया है। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से आए खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल प्रतिभा एवं अनुशासन का प्रदर्शन किया। समग्र प्रदर्शन के आधार पर नैनीताल ओवरऑल चैंपियन बना। बैडमिंटन प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में नैनीताल, बागेश्वर, अल्मोड़ा, काशीपुर और रुड़की के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। वहीं शतरंज प्रतियोगिता में हल्द्वानी, हरिद्वार, नैनीताल और रुड़की के प्रतिभागियों ने प्रमुख स्थान हासिल किए। समापन अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सूर्य प्रकाश ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया तथ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.