रुद्रपुर, जनवरी 23 -- खटीमा, संवाददता। प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल खटीमा इकाई के चुनाव 4 फ़रवरी 2026 को संपन्न होंगे। यह जानकारी मुख्य चुनाव अधिकारी ने दी है। मुख्य चुनाव अधिकारी अनिल बत्रा ने बताया कि नामांकन पत्र 24 और 25 जनवरी को दिए जाएंगे। 26 जनवरी को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक नामांकन पत्र जमा होंगे और नामांकन पत्रों की जांच 26 जनवरी को ही 3 बजे से 4 बजे तक होगी। नामांकन पत्र की वापसी 27 जनवरी को 11 बजे से 2 बजे तक होगी। चुनाव चिह्न आवंटन 27 जनवरी को 2 बजे से 3 बजे तक होगा। मतदान 4 फरवरी से 9 बजे से 2 बजे तक होगा एवं मतदान के एक घंटे बाद मतगणना होगी। सभी कार्यक्रम सनातन धर्मशाला निकट मैन चौराहा खटीमा में संपन्न होंगे। यहां दिनेश अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, अमित वर्मा चुनाव अधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...