हल्द्वानी, सितम्बर 25 -- हल्द्वानी। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड के प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन 2026 की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। प्रदेश अध्यक्ष नवीन चंद्र वर्मा और कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद गोयल ने मुख्यमंत्री से खटीमा स्थित निवास पर भेंट कर सम्मेलन की तैयारियों और व्यापारियों की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया। आगामी 9 अक्तूबर को आयोजित होने वाले सम्मेलन में प्रदेश की 392 इकाइयों और 19 जिलों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। प्रदेश अध्यक्ष नवीन चंद्र वर्मा ने हाल ही में जीएसटी विभाग द्वारा व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर बिना नोटिस की गई छापेमारी की कड़ी निंदा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि जीएसटी, फूड सेफ्टी या अन्य कोई भी विभाग बिना पूर्व नोटिस के व्यापारी प्रतिष्ठानों में नहीं जाएगा। देश में सर्वाधिक रोजगार देने और जी...