लातेहार, मई 9 -- लातेहार। सरस्वती विद्या मंदिर धर्मपुर पथ लातेहार में आगामी 9 एवं 10 मई 2026 को प्रस्तावित प्रांतीय विषय प्रमुख-सह प्रमुख बैठक तथा प्रांतीय संकुल संयोजक एवं प्रमुख बैठक की तैयारी को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पलामू विभाग प्रमुख अखिलेश कुमार ने की।बैठक में विभाग प्रमुख द्वारा सभी विभागों की तैयारियों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई तथा कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...