रांची, फरवरी 3 -- पिस्का नगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी के कुदलुम स्थित आदित्य प्रकाश जालान सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार सिन्हा को सरस्वती विद्या मंदिर, चतरा में विद्या विकास समिति झारखंड के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय प्रांतीय प्रधानाचार्य सम्मेलन में बेस्ट प्रधानाचार्य के रूप में सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें विद्यालय के शैक्षणिक स्तर, अनुशासन एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया। सम्मेलन के अवसर पर विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को भी प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय की कक्षा दसवीं की छात्रा अमृता कुमारी को विद्या विकास समिति झारखंड द्वारा आयोजित विद्या भारती प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के किशोर वर्ग में तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ, जिसम...