चतरा, जनवरी 30 -- चतरा प्रतिनिधि दीभा स्थित इंदुमती टिबड़ेवाल सरस्वती विद्या मंदिर में विद्या विकास समिति, झारखंड के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय प्रांतीय प्रधानाचार्य सम्मेलन के दूसरे दिन गुरुवार को शिक्षा, प्रबंधन और नई शिक्षा नीति 2020 पर व्यापक व सार्थक मंथन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अखिल भारतीय महामंत्री देशराज शर्मा, अखिल भारतीय मंत्री ब्रह्माजी राव, क्षेत्रीय मंत्री रामअवतार नारसरिया, प्रदेश सचिव नकुल शर्मा एवं सर्वव्यवस्था प्रमुख अखिलेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया। प्रथम सत्र में हजारीबाग विभाग का वृत्त प्रतिवेदन प्रधानाचार्य शर्मेंद्र साहू ने पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत किया। इस अवसर पर देशराज शर्मा ने शिक्षा में भारतीय संस्कृति, प्रधानाचार्य की भूमिका तथा सामाजिक सहभागिता पर प्रकाश डाला। द्वितीय सत्र में देवघ...