वाराणसी, मार्च 17 -- वाराणसी । उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ की ओर से पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों के प्रांतीय पदाधिकारी चुने जाने पर रविवार को उनका सम्मान हुआ। कम्पोजिट विद्यालय कबीरचौरा में में आयोजित कार्यक्रम में प्रांतीय संरक्षक मुन्नूलाल रावत ने कहा कि कर्मचारियों की 20 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार संवेदनशील नहीं है। इस मौके पर मनोज कुमार, रेशमलाल, दीनदयाल उपाध्याय समेत अन्य कर्मचारी नेताओं ने विचार रखे। सममानित होने वालों में प्रांतीय अध्यक्ष जीके शर्मा, कार्यवाहक अध्यक्ष पीताम्बर चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बद्री प्रसाद समेत संगीता गिरि, विनोद त्रिपाठी, माया देवी, राधिका रंजन तिवारी, आलोक शास्त्री, रामप्रसाद सरोज, यमुना प्रसाद गौड़, नारायण प्रसाद, जगदीश प्रसाद, सीपी पांडेय और बबलू पांडेय रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...