बलिया, मार्च 16 -- बलिया, संवाददाता। स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन का मंडलीय सम्मेलन और प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक रविवार को नगर पालिका परिषद के परिसर में हुई। सम्मेलन का शुभारंभ परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभाार) दयाशंकर सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया। संगठन के प्रांतीय सदस्यों ने 21 सूत्री पत्रक मंत्री को सौंपते हुए शासन से वार्ता कर निस्तारण कराने की मांग की।पत्रक के माध्यम से कर्मचारियों की सेवा बहाली एवं विनियमतीकरण, कम्प्यूटर आपरेटर, ड्राईवर, सफाईकर्मी, पोर्टर, पम्प आपरेटर, माली आदि के पदों पर कार्यरत कर्मचारियों को नियमित करने, राज्य कर्मचारियों की तरह निकाय कर्मचारियों को भी कैशलेस उपचार की सुविधा देने, पंडित दीनदयाल उपाध्याय हेल्थ कार्ड बनाने, निकाय कर्मचारियों की पेंशन व उपादान का भुगतान करने, प्रान्तीय पदाधिकारियों को स्था...