प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर लेखपालों ने किया कार्य बहिष्कार, तहसीलों में दिया धरना
देवरिया, अगस्त 22 -- देवरिया, हिंदुस्तान टीम। अयोध्या में एंटी करप्शन टीम की कार्यवाई के विरोध में शनिवार को लेखपालों ने कार्य बहिष्कार किया। लेखपालों ने जिलेभर की तहसीलों में धरना देकर इसके विरोध में आवाज बुलंद की।गौरतलब है कि इस कार्रवाई के विरोध में प्रांतीय संगठन ने चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है। इसके तहत लेखपालों ने शुक्रवार को काली पट्टी बांधकर कार्य किया था तथा शनिवार को कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी दी थी। इसी के तहत जिले के देवरिया सदर, सलेमपुर, बरहज, भाटपार रानी व रुद्रपुर तहसील में लेखपाल कार्य बहिष्कार कर तहसीलों में धरने पर बैठ गए। सभा में वक्ताओं ने एंटी करप्शन की कार्यवाई को लेखपालों के खिलाफ साजिश बताया और कहा कि इस तरह के कार्य को लेखपाल बर्दाश्त नहीं करेंगे। यह भी पढ़ें- Agra News: अयोध्या में लेखपाल पर एंटी कारप्शन की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.