कन्नौज, अप्रैल 11 -- राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष व प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया कि राजकीय आयुर्वेदिक यूनानी फार्मासिस्ट संघ का प्रांतीय चुनाव 12 अप्रैल को लखनऊ के गंगाप्रसाद मेमोरियल हॉल अमीनाबाद लखनऊ में होगा। मतदान के लिए कन्नौज जिले के सभी फार्मासिस्ट रविवार को लखनऊ जाएंगे। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष डॉ.अशोक कुमार सविता ने बताया कि राजकीय आयुर्वेदिक यूनानी फार्मासिस्ट संघ का प्रांतीय चुनाव 12 अप्रैल को लखनऊ में होगा। निर्वाचन हेतु उपनिदेशक आयुर्वेद, निर्वाचन अधिकारी ने फार्मासिस्ट संघ के पदाधिकारियों के निर्वाचन हेतु 11 व 12 अप्रैल का विशेष अवकाश स्वीकृत किया है। उपरोक्त चुनाव में कन्नौज और फर्रुखाबाद के निर्वाचित अध्यक्ष मो.तारिक खां प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी हैं। दोनों जनपद के सभी आयुर्वेदि...