प्रयागराज, अक्टूबर 2 -- प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को सिविल लाइंस स्थित एक होटल में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि संघ के केंद्रीय कार्यकारिणी के अध्यक्ष डॉ. एसवीर सिंह, विशिष्ट अतिथि महासचिव डॉ. विशाल सिंह यादव ने निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण करने वाले पदाधिकारियों में प्रयागराज शाखा की अध्यक्ष डॉ. अंकिता पांडेय, उपाध्यक्ष डॉ. माया देवी, उपाध्यक्ष डॉ. अंकित राजा, उपाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र यादव, सचिव डॉ. अनुपम द्विवेदी, एडिटर डॉ. अभिमन्यु और केंद्रीय कार्यकारिणी के सदस्य डॉ. नीरज सिंह शामिल रहे। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक डॉ. आशु पांडेय, अपर निदेशक डॉ. राजेश कुमार, सीएमओ डॉ. एके तिवारी, सीएमएस डॉ. भावना शर्मा, डॉ. आरएस दुबे, डॉ. सुनीता सागर, डॉ. शैलेश द्विवेदी और सभी सी...