बागपत, अगस्त 18 -- बड़ौत। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ की बागपत जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई गई। सीएचसी अधीक्षक बड़ौत डॉ. विजय कुमार को संघ का जिलाध्यक्ष चुना गया। बड़ौत के एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में चिकित्सा सेवा से जुड़े अधिकारियों और चिकित्सकों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत बनाने और चिकित्सकों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने की अपील की। संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ यशवीर सिंह ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को अपने दायित्वों के प्रति गंभीर रहने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- Basti News: डॉ. बृजेश पीएमएस संघ...