फतेहपुर, जून 21 -- फतेहपुर। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ (पीएमएस) उत्तर प्रदेश की केंद्रीय कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर जिले में तैयारियां पूरी हो गई हैं। चुनाव प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए निर्वाचन अधिकारी की ओर से जनपद के सभी चिकित्सा अधिकारियों और प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। मतदान आज यानी सोमवार को जिला महिला अस्पताल परिसर स्थित प्रशासनिक भवन में कराया जाएगा। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ उत्तर प्रदेश की केंद्रीय कार्यकारिणी का चुनाव वर्ष 2026-27 के लिए सोमवार को आयोजित होगा। मतदान का समय सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक निर्धारित किया गया है। चुनाव में सिर्फ संघ के सदस्य डाक्टर ही अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। संघ के उपाध्यक्ष डा. केके सिंह ने बताया जिला निर्वाचन अधिकारी डा. पवन कुमार निरंजन और ...