शामली, जून 23 -- शामली। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ (पीएमएस एसोसिएशन) उत्तर प्रदेश की केंद्रीय कार्यकारिणी वर्ष 2026-27 के चुनाव के लिए सोमवार को जिला अस्पताल में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। जिले के 27 पात्र मतदाता चिकित्सकों में से 23 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिला अस्पताल के सभागार में आयोजित मतदान में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित आठ पदों के लिए वोट डाले गए। चुनाव अधिकारी डॉ. अथर जमील और रिटर्निंग ऑफिसर डॉ. अनुराग की देखरेख में मतदान प्रक्रिया पूरी कराई गई। अधिकारियों ने बताया कि मतदान निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। उन्होंने बताया कि शामली जनपद से डॉ. जगमोहन उपाध्यक्ष (सामान्य) पद तथा डॉ. तिलक अपर महासचिव पद के लिए चुनाव मैदान में हैं। यह भी पढ़ें- 57 मतदाताओं में से 49 ने किया अपने मत का प्रयोग, 26 को...