मुंगेर, सितम्बर 9 -- मुंगेर, निज संवाददाता। सफलता प्रतिभा के साथ निरंतर परिश्रम, अनुशासन और लगन का परिणाम है। गणित-विज्ञान मेला विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक क्षमता और नवाचार की भावना विकसित करता है। प्रांतीय स्तर पर विद्यार्थियों की यह शानदार उपलब्धि विद्यालय के लिए गौरव का विषय है। उक्त बातें सरस्वती विद्या मंदिर, पुरानीगंज, मुंगेर के सभागार में मंगलवार को आयोजित सम्मान समारोह में प्रधानाचार्य संजय कुमार सिंह ने कहीं। उन्होंने प्रांतीय गणित-विज्ञान मेले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रांतीय गणित-विज्ञान मेला 5 से 7 सितम्बर 2026 तक पूज्य तपस्वी श्री जगजीवन जी महाराज सरस्वती विद्या मंदिर, हसनपुर, राजगीर में आयोजित किया गया था। यह भी पढ़ें- प्रांतीय गण...