बरेली, मई 22 -- बरेली। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, हाथरस में 19 से 21 मई तक हुई प्रांत स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में जयनारायण सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की अंडर-19 बालक वर्ग की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता में कुल 32 टीमों ने प्रतिभाग किया था। जयनारायण सरस्वती विद्या मंदिर के बालक वर्ग की टीम का चयन आगामी देहरादून में आयोजित होने वाली क्षेत्र स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ. अनिल गर्ग, प्रधानाचार्य तपेंद्र कटारा व खेल शिक्षक चंद्रशेखर मिश्र, अमित शर्मा, सभी शिक्षकों ने छात्रों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए आगामी प्रतियोगिता के लिए आशीर्वाद प्रदान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...