बेगुसराय, जनवरी 7 -- बेगूसराय। एबीवीपीके प्रांतीय अधिवेशन में बेगूसराय इकाई की संगठनात्मक घोषणा हुई। इसमें अजीत चौधरी, अजित कुमार, लक्की कुमारी को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उत्तर बिहार का प्रदेश कार्यकारणी सदस्य बनाया गया। आशीष सत्यम को उत्तर बिहार प्रांत के सेवार्थ विद्यार्थी कार्य सह सयोजक व संगीता कुमारी छात्रा कार्य सह संयोजक चुनी गई। उनकी नियुक्ति की घोषणा गोपालगंज में आयोजित उत्तर बिहार प्रांत के 67वें प्रांत अधिवेशन में की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...